तैत्तिरीयोपनिषद् का विभाजन है? ३ वल्ली
दशकुमार चरित में राजवाहन के पिता का क्या नाम है? राजहंस
दशकुमारचरित में मगधदेश की राजधानी थी? पुष्पपुरी
द्राह्यायण श्रौतसूत्र किस वेद से सम्बन्धित है? सामवेद
नामलिङ्गानुशासन का अपर नाम क्या है? अमरकोश
नारदस्मृति का विभाजन है? २० अध्याय १०२८ श्लोक
पारस्कर गृहसूत्र किस वेद से सम्बन्धित है? शुक्ल यजुर्वेद
प्रक्रियासर्वस्व के लेखक है? नारायणभट्ट
प्रश्नोपनिषद् में किससे प्रश्न पूछे गए थे? पिप्पलाद
प्रसन्नराघव में कितने अंक है? ७
बालभारत किसकी रचना है? राजशेखर
बालरामायण में कितने अंक है? १० अंक
बौधायन श्रौतसूत्र किस वेद से सम्बन्धित है? कृष्ण यजुर्वेद
ब्रह्मस्फुट सिद्धान्त रचना किसकी है? ब्रह्मगुप्त
भट्टि कवि किसके आश्रित कवि थे? श्रीधरसेन
भारद्वाज श्रौतसूत्र किस वेद से सम्बन्धित है? कृष्ण यजुर्वेद
भास ने अपने नाटकों में प्रस्तावना के लिए किस शब्द का प्रयोग किया? स्थापना
मकरन्द किस ग्रन्थ का पात्र है? वासवदत्ता
माण्डूक्योपनिषद् में कितने मन्त्र है? १२
मानव श्रौतसूत्र किस वेद से सम्बन्धित है? कृष्ण यजुर्वेद
मुण्डकोपनिषद् में कितने मुण्डक है? ३
मेधातिथि की किस ग्रन्थ पर प्रसिद्ध टीका है? मनुस्मृति
यजुर्वेद के ४०वें अध्याय में मन्त्र संख्या है? १७ मन्त्र
यन्मनसा न मनुते येनाहुर्मनो मतम्। तदेव ब्रह्म त्वं विद्धि नेदं यदिदमुपासते॥ प्रस्तुत मन्त्र किस उपनिषद् से है? केनोपनिषद्
यशोधर की जयमङ्गला टीका किस ग्रन्थ पर है? कामसूत्र
याज्ञवल्क्यस्मृति पर मिताक्षरा टीका किसने की है? विज्ञानेश्वर
याज्ञवल्क्यस्मृति में कितने अध्याय है? ३
राजशेखर की पत्नी का नाम क्या था? अवन्तिसुन्दरी
राजहंस का प्रतिद्वन्द्वी राजा कौन था? मानसार
रावणवध काव्य में कितने सर्ग है? २२ सर्ग
लाट्यायन श्रौतसूत्र किस वेद से सम्बन्धित है? सामवेद
लीलावती रचना किसकी है? भास्कराचार्य
वरुण-भृगु संवाद किस उपनिषद् में है? तैत्तिरीयोपनिषद्
वसिष्ठ धर्मसूत्र किस वेद से सम्बन्धित है? ऋग्वेद
वाचस्पत्यम् कोश के कर्त्ता कौन है? तारानाथ तर्कवाचस्पति
वात्स्यायन के कामसूत्र का रचना समय क्या है? तृतीय सदी
वाराह श्रौतसूत्र किस वेद से सम्बन्धित है? कृष्ण यजुर्वेद
वासवदत्ता का नायक कौन है? कन्दर्पकेतु
वासवदत्ता नाटक में वासवदत्ता के पिता का नाम था? शृंगारशेखर
विद्धशालभञ्जिका में कितने अंक है? ४
विद्यावतां भागवते परीक्षा" प्रस्तुत कथन किसके लिए प्रयुक्त है? भागवत पुराण
विष्णु धर्मसूत्र किस वेद से सम्बन्धित है? ऋग्वेद
वैखानस श्रौतसूत्र किस वेद से सम्बन्धित है? कृष्ण यजुर्वेद
वैजयन्ती कोशके कर्त्ता कौन है? यादवप्रकाश
वैतान श्रौतसूत्र किस वेद से सम्बन्धित है? अथर्ववेद
वैयाकरणभूषण रचना है? कौण्डभट्ट
शंख धर्मसूत्र किस वेद से सम्बन्धित है? शुक्ल यजुर्वेद
शब्दकल्पद्रुम कोश के कर्त्ता कौन है? राधाकान्तदेव
शब्दरत्न व्याख्या किस ग्रन्थ पर है? प्रौढमनोरमा
No comments:
Post a Comment